मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में दो बाइकों की भिड़न्त में चार घायल, तीन रैफर

March 17, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-दिल्ली राजमार्ग पर एक गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे बाइक सवार से जा ट्कराई जिससे दोनों बाइको पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जबकि एक युवक चोटिल हो गया।चिकित्सको ने गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिल का प्राथमिक उपचार किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गुरुवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिगोड़ा निवासी मुनेंद्र (20) पुत्र मुकेश यादव अपने तहेरे भाई जयवीर (25) पुत्र बुधपाल के साथ बाइक द्वारा उझानी आ रहा था वह जैसे ही गांव के बाहर बदायूं-दिल्ली राजमार्ग पर आया तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार उनकी बाइक से टकरा गया जिससे दोनों बाइकें फिसलती चली गई। बाइकों की आपसी भिड़न्त में एक बाइक पर सवार ग्राम तिगौड़ा निवासी मुनेंद्र यादव व जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि दूसरी बाइक पर सवार थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम जमरोली निवासी रामवीर (50) पुत्र बद्रीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं बाइक पर पीछे बैठा बद्रीनाथ का भतीजा उदयवीर (20) पुत्र रामस्वरूप चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को सड़क पर खून से लथपथ पड़े देख घटना की सूचना पीआरवी 112 व एम्बुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस व पीआरवी 112 ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मुनेंद्र, जयवीर व रामवीर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिल उदयवीर का प्राथमिक उपचार किया।

https://youtu.be/9dibfCTS4oo

https://youtu.be/08PehCOVFPY

https://youtu.be/GH_pGUNbqZ8

https://youtu.be/i8cLam05zhU

https://youtu.be/6BZVfIPTtos
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights