महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है योगी सरकार

30BDN-53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सपा महिला महासभा की प्रदेशाध्यक्ष ने सुनी समस्याएं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज नगर के बदायूं रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के आवास पर समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाह ने यहां पंहुच पर महिलाओं की समस्याओं को सुना। सपा द्वारा पूर्व में लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए लीलावती कुशवाह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित है। उनका हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई से गृहणियों को अत्याधिक परेशान है। महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, घरेलू हिंसा की इन दिनों प्रदेश में बाढ़ सी आ गई है और पुलिस पीड़ित महिलाओं की सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके कारण लगातार महिला अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होने कहा कि आधी आवादी को जो सम्मान सपा सरकार में मिला। उसे कोई सरकार नही दे पाई।ममता शाक्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते हुए कानपुर और जालौन में दो लड़कियों के साथ रेप और हत्या की घटनाओं से महिलाएं डरी और सहमी हुई है। अब महिलाओं ने भी ठान लिया है कि अबकी बार 2022 में अखिलेश यादव को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे। इससे पहले उनका सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी, सुनीता यादव, सोनम वार्ष्णेय, अरदास कौर, रंजना तोमर, प्रियंका सागर, ऋतु शाक्य, विमला मौर्य, दीप्ती शर्मा, सरस्वती यादव, आशा बाल्मीकि, सर्वेशा यादव, ममता रानी, शीतल, भगवान देवी,  कमला, उर्मिला, परवीन बेगम आदि महिलाएं मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights