मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

7 से 10 अक्टूबर तक होगा भव्य सनातन संस्कृति सत्संग, परम पूज्य सुधांशु महाराज देंगे दिव्य प्रवचन

October 5, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow



बरेली । भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व जागृति मिशन, बरेली मंडल की ओर से 7 से 10 अक्टूबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में सनातन संस्कृति सत्संग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। परम पूज्य सुधांशु महाराज अपने दिव्य एवं प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, जीवन में सकारात्मकता और संस्कारों की महत्ता का संदेश देंगे। आयोजन को लेकर मिशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।विश्व जागृति मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने कहा कि विश्व जागृति मिशन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरण के साथ सेवा, सद्भाव और परोपकार की भावना को मजबूत करना है। परम पूज्य सुधांशु महाराज की प्रेरणा से मिशन जरूरतमंदों की सहायता, बुजुर्गों के सम्मान, चिकित्सा शिविरों और विभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने नगरवासियों से परिवार सहित सत्संग में शामिल होने की अपील की।महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच आध्यात्मिक चिंतन और संस्कारों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। सनातन संस्कृति सत्संग भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं से जुड़ने, पारिवारिक संबंधों में मधुरता लाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मिशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निरंतर जुटे हुए हैं।कथा संयोजक संजय गर्ग ने बताया कि सत्संग के प्रचार-प्रसार के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। कानपुर मंडल के बिठूर स्थित गुरुकुल आश्रम से आए विद्यार्थी भजन-कीर्तन के माध्यम से सनातन संस्कृति का संदेश दे रहे हैं। प्रभात फेरियों में श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए लोगों को सत्संग में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रभात फेरियों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो रहा है और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।कथा संयोजक संदीप मेहरा ने बताया कि सत्संग में रामपुर, मुरादाबाद, नैनीताल एवं शाहजहांपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुरु भाई-बहन पहुंचेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 8 एवं 9 अक्टूबर को राष्ट्रहित एवं नाथ नगरी बरेली धाम के सर्वांगीण विकास के लिए यज्ञ कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस यज्ञ में श्रद्धालुओं के साथ परम पूज्य सुधांशु महाराज भी उपस्थित रहेंगे।महिला प्रधान ममता गर्ग ने बताया कि सत्संग के शुभारंभ से पूर्व 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सूद धर्म कांटे से प्रारंभ होकर एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान स्थित सत्संग स्थल तक पहुंचेगी। उन्होंने नगर की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं से कलश यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।बाल संस्कार केंद्र की संचालक रश्मि अग्रवाल एवं रीना अग्रवाल ने बताया कि विश्व जागृति मिशन द्वारा संजय नगर क्षेत्र में बाल संस्कार केंद्र संचालित किया जा रहा है, जिसमें वर्तमान में 125 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। केंद्र के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।मिशन के सह कोषाध्यक्ष महेंद्र गंगवार ने नगरवासियों से अपील की कि वे 7 से 10 अक्टूबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सनातन संस्कृति सत्संग में पहुंचकर परम पूज्य सुधांशु महाराज के प्रवचनों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक जागरण के साथ समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर है। पत्रकार वार्ता में नरेंद्र नाथ खुराना, राजकुमार चोपड़ा, एम.एल. कालरा, राकेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, शुभम सिंह, मोहित खन्ना, रमेश अनेजा, राकेश अरोड़ा, वेद अरोड़ा, विजय अग्रवाल, महेंद्र पाठक,अभय भटनागर, संजय पाठक, सहित मिशन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights