मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
जीलाॅट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस,संविधान क्विज, पोस्टर निर्माण, भाषण और कविता पाठ के जरिए विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए संवैधानिक मूल्यों के विचारग्राम छोलाइन में बाबा साहेब की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन कर हुआ शुभारंभएसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट का आगाजसंविधान रक्षा मार्च में बरेली के सैकड़ों कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, पुलिस ने किया गिरफ्तारस्काउट के सेवा भाव ने बिछड़ों को अपनों से मिलाया, 346 बच्चों और बुजुर्गों को पहुंचाया घरमिनी कुंभ में तंबुओं का शहर उजड़ने लगा, अब ककोड़ा मेले में ग्रामीण श्रद्धालुओं की भीड़ बरकरार
Uttar Pradesh

बदायूँ में जनगणना जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को दिलाया राष्ट्रीय जनगणना में सहयोग का संकल्प

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बदायूँ में संविधान दिवस के अवसर पर जनगणना जनजागरूकता एवं संविधान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका ने संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला में डॉ. कृष्णा सिंह ने विद्यार्थियों को जनगणना के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना देश के विकास, योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के उचित वितरण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी जनगणना में सहयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई तथा मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की जानकारी दी। तथा प्रतिभा की छात्रों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक रविंद्र प्रताप सिंह मंजू सक्सेना, श्वेता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के स्वयंसेवक सुमन पाल, कुमकुम, आकाश एवं संजय कुमार का विशेष योगदान रहा।

अंत में सभी विद्यार्थियों ने संविधान के मूल्यों का सम्मान करने तथा राष्ट्रीय जनगणना के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और इसमें सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights