मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डबल मर्डर कांड: पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

November 14, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में महिला और सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पूर्व मंत्री आबिद रजा शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दोहरे हत्याकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और इंसानियत को कलंकित करने वाली है। इस तरह की जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पूर्व मंत्री ने मौके से ही एसएसपी अंकिता शर्मा से फोन पर वार्ता कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा। इस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आबिद रजा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं और परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मासूम और महिला की हत्या करने वाले अपराधियों को कड़ी सजा दिलाना जरूरी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights