मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आरएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

November 14, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आरएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर बच्चों की चहल-पहल और खुशियों का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (जीके क्विज) से हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सवालों के जवाब दिए और अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा मूवी शो, फ्रीज डांस, विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया और अपने सहपाठियों के साथ बाल दिवस का आनंद उठाया। विद्यालय का वातावरण बच्चों की हंसी और खिलखिलाहट से गूंजता रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा वैश्य ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है, जिसे उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण देकर निखारा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को हमेशा खुश रहने, जिज्ञासु बनने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights