मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान: पीयूष गोयलमाइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक आउटेज से दुनियाभर में कामकाज ठप, आउटलुक ईमेल प्रभावित; मेल टाइमआउट बढ़ाकर 48 घंटे किया गयारामायण’ की 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने जताई खुशीजनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, स्व-गणना के प्रति किया जागरूकमतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों से बचने के लिए सक्रिय मोबाइल नम्बर दर्ज करेंबाकरगंज रोड पर पुलिया में बड़े गैप से हादसों का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
Uttar Pradesh

एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट पर भाजपा का महामंथन, हर बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य

November 13, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची को लेकर अपनी संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम कम होने के मुद्दे पर शुक्रवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मतदाता सूची को दुरुस्त कराने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मतदाता जोड़ो अभियान–2026’ को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का महत्व समझना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से मतदाता सूची से करीब 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने का दावा किए जाने के बाद यह मुद्दा प्रमुखता से उठा। पार्टी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके तहत नए एवं पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कराने के साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और नाम-पते सहित अन्य त्रुटियों में सुधार कराने पर जोर रहेगा। बैठक में 700 से अधिक संगठनात्मक पदाधिकारियों की भागीदारी रही। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करने की रणनीति भी बनाई है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग देंगे। अभियान में युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने की पात्रता प्राप्त करने वाले नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलों से लेकर विधानसभा और बूथ स्तर तक संगठनात्मक समन्वय स्थापित कर अभियान की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में SIR प्रक्रिया के बाद मतदाताओं की संख्या लगभग 15.44 करोड़ से घटकर 13.39 करोड़ रह गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसमें 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम नहीं होने का दावा किया है। हालांकि, निर्वाचन आयोग के सार्वजनिक आंकड़ों में धर्म के आधार पर मतदाताओं का आधिकारिक वर्गीकरण उपलब्ध नहीं है। आयोग की ओर से 17 नवंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रारूप सूची जारी किए जाने की तैयारी है। ऐसे में मतदाता सूची का मुद्दा प्रदेश की सियासत में लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights