मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान: पीयूष गोयलमाइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक आउटेज से दुनियाभर में कामकाज ठप, आउटलुक ईमेल प्रभावित; मेल टाइमआउट बढ़ाकर 48 घंटे किया गयारामायण’ की 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने जताई खुशीजनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, स्व-गणना के प्रति किया जागरूकमतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों से बचने के लिए सक्रिय मोबाइल नम्बर दर्ज करेंबाकरगंज रोड पर पुलिया में बड़े गैप से हादसों का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
Uttar Pradesh

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के समर्थन में सौंपा ज्ञापन, अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

November 13, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हाथरस। तहसील सासनी में श्री बागेश्वरधाम वानर सेना शिष्य मंडल हाथरस-मथुरा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उपजिलाधिकारी सासनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से धर्म विरोधी गतिविधियों तथा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान मंडल प्रबंधक सुमित बजरंगी ने उपजिलाधिकारी से कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को धार्मिक भावनाओं को आहत करने अथवा किसी संत के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। इस मौके पर सुमित बजरंगी ने मध्य प्रदेश के दामोदर यादव को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि यदि उनमें दम है तो वह हाथरस आकर दिखाएं। इस दौरान उन्होंने उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कार्रवाई की बात कही। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोनिका बजरंगी, सलोनी, ऊषा, अंजली, सपना, रानी, अंजली, राखी, मुस्कान, पायल, नमन, विनीत कृष्ण, शिवराम, अवनीश, गोविंद, मयंक सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights