मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Uttar Pradesh

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार

November 3, 2026By admin0 comments
👁 8.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनगणना 2027 के सफल एवं शत-प्रतिशत संपादन में सहयोग करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और स्कूली बच्चों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को तहसील सदर में चल रहे जनगणना के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी और सहयोग बेहद जरूरी है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को बेहतर ढंग से कार्य संपादित करने के टिप्स दिए। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, जनगणना की कार्यप्रणाली तथा निर्धारित प्रश्नों के संबंध में दी जा रही जानकारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। जनगणना निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली और आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वयं भी ऑनलाइन कर सकेंगे परिवार की जनगणना

जनगणना 2027 डिजिटल माध्यम से भी संपन्न कराई जाएगी। प्रथम चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आमजन आधिकारिक पोर्टल https://censusindia.gov.in के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखना होगा तथा घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights