बरेली। आला हज़रत फाजिले बरेलवी के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान(हामिद मियां)का 86 वा दो रोज़ा उर्स-ए-हामिदी दरगाह परिसर में 29 व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान आला हज़रत द्वारा स्थापित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम का 123 वा दीक्षांत समारोह(दस्तारबंदी) के कार्यक्रम के अलावा मुफस्सिर-ए-आज़म हज़रत मौलाना इब्राहीम रज़ा खान(जिलानी मियां) के 63 वे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। सभी प्रोग्राम दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में होंगे।
दरगाह के नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स-ए-हामिदी का आगाज़ 29 अक्टूबर बाद नमाज़-ए-फ़ज़र कुरानख्वानी से होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे खत्म बुखारी शरीफ की महफ़िल होगी। जिसमें शेखुल हदीस मुफ्ती हनीफ खान मदरसे से फारिग होने वाले सभी तलवा(छात्रों) को आखिरी दर्स देगे। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हज़रत जिलानी मियां साहब के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसी दिन रात में बाद नमाज़-ए-इशा तहरीरी और तकरीरी मुक़ाबला होगा। जो रात भर चलेगा। अगले दिन यानि 30 अक्टूबर को दिन में नात-ओ-मनकबत का दौर जारी रहेगा। मुख्य कार्यक्रम बाद नमाज़-ए-इशा(रात 09 बजे)शुरू होगा। इसके बाद उलेमा हुज्जातुल-ए-इस्लाम पर रौशनी डालेंगे। रात 10 बजकर 35 पर हुज्जातुल-ए-इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां की खुसूसी दुआ होगी। इसके बाद दस्तारबंदी(दीक्षांत समारोह) का कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें 25 मुफ्ती,62 आलिम,62 हाफिज ओ कारी कुल 149 छात्रों की दस्तारबंदी दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के हाथों होगी। सभी छात्रों को डिग्री सौंपी जाएगी।
उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह पर बैठक की गई। जिसमें मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम के सदर मुफ्ती आकिल रज़वी,मुफ्ती सलीम नूरी,राशिद अली खान,हाजी जावेद खान, परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,औरंगज़ेब नूरी,अजमल नूरी,शान रज़ा,ताहिर अल्वी,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद बेग, नाज़िम रज़ा,इशरत नूरी,आलेनबी,सुहैल रज़ा,सय्यद एजाज़,सय्यद माजिद अली,हाजी अब्बास नूरी,तारिक सईद,शाद रज़ा,अमान रज़ा,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा,साजिद नूरी,आदिल रज़ा,काशिफ रज़ा,अरवाज रज़ा,आरिफ नूरी,सबलू अल्वी,जुनैद मिर्ज़ा,ग़ज़ाली रज़ा,नईम रज़ा,साकिब रज़ा,शरिक बरकाती,मुस्तकीम नूरी,समी रज़ा,अजमल रज़ा,ज़ीशान चिश्ती,हाजी शकील,अयान कुरैशी,नोमान खान,शोएब रज़ा, आसिम रज़ा,मोहसिन रज़ा,अशमीर रज़ा,गौहर खान,हाजी अज़हर बेग,हस्सान रज़ा, आदि लोग शामिल रहे।
दरगाह पर 29 व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा उर्स-ए-हामिदी

6.6K views

























































































