मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी के रामलीला महोत्सव में कवियों ने बांधा समां, हास्य-वीर रस की रचनाओं पर झूमे श्रोता

October 26, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत रविवार शाम श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला की ओर से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न शहरों से आए कवियों और कवयित्रियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्यपूर्ण और भावनात्मक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य रस की कविताओं पर जहां श्रोता ठहाके लगाते नजर आए, वहीं देशप्रेम और वीर रस की रचनाओं ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल, डॉ. प्रभाकर मिश्र, पूर्व सभासद कमलेश वार्ष्णेय और कवि उमाशंकर राही ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मथुरा से आईं कवयित्री रेणु उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन का विधिवत आगाज किया। बरेली की कवयित्री अंजलि श्रीवास्तव ने नारी शक्ति पर आधारित रचना सुनाकर महिलाओं के सामर्थ्य और सम्मान का संदेश दिया। डॉ. उमाशंकर राही ने भगवान श्रीराम पर अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति की, जबकि रेणु उपाध्याय ने रिश्तों की संवेदनाओं को शब्दों में पिरोया। शोभित सक्सेना की देशप्रेम से ओतप्रोत कविताओं ने श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाया। भरतपुर के कवि बाबूलाल डींगिया ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। डॉ. गीतम सिंह और अवधेश सक्सेना ‘दद्दा’ ने भी अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में काव्य रस घोला। दिल्ली से आए सुनहरी लाल तुरंत, मोहन मोही और विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य कवियों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। देर तक तालियों और ठहाकों के बीच कवि सम्मेलन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम के आयोजक अरुण कुमार अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’, उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना और डॉ. प्रभाकर मिश्र ने आमंत्रित कवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रतन कुमार जिंदल, संकेत मोहन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights