मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

छोटे शहरों की प्रतिभाएं बॉलीवुड में बनाएंगी पहचान: किशोर भानुशाली

October 26, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बॉलीवुड अभिनेता किशोर भानुशाली ने कहा कि आने वाले समय में बॉलीवुड जगत और अधिक प्रगति करेगा। छोटे शहरों से निकलने वाली प्रतिभाएं अपनी मेहनत और हुनर के दम पर देशभर में पहचान बनाएंगी। वह रविवार को राजेंद्र नगर स्थित गाला गैलेक्सी होटल में बुलेट ऑर्केस्ट्रा की ओर से 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
किशोर भानुशाली ने कहा कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। छोटे शहरों में भी ऐसे अनेक कलाकार हैं, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने की क्षमता रखते हैं। जरूरत है कि उन्हें उचित मंच, प्रोत्साहन और सम्मान मिले। स्थानीय स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक आयोजन युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बरेली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कला और संगीत समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से उभरते गायकों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
बुलेट ऑर्केस्ट्रा के संरक्षक अजय शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बरेली की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और कला एवं संगीत के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर देने की है।
कार्यक्रम के आयोजक रॉबर्ट जॉनसन ने भी शहरवासियों और संगीत प्रेमियों से 26 अक्टूबर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुलेट ऑर्केस्ट्रा का प्रयास इस आयोजन को यादगार बनाना और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड अभिनेता किशोर भानुशाली, संरक्षक अजय शुक्ला और आयोजक रॉबर्ट जॉनसन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights