मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड ने उत्तराखंड के रामनगर में मनाया भव्य दीपोत्सव,विभिन्न कार्यक्रम

October 26, 2026By admin0 comments
👁 8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड की ओर से उत्तराखंड के रामनगर स्थित कॉर्बेट द ग्रैंड रिसॉर्ट में भव्य दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लाइव संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के बीच पारिवारिक एकता, आपसी सौहार्द और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
रामनगर पहुंचने पर क्लब के सभी सदस्य सबसे पहले हनुमान धाम पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी सदस्य कॉर्बेट द ग्रैंड रिसॉर्ट पहुंचे, जहां दीपोत्सव समारोह का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष रो. अनिल कुमार गुप्ता के संबोधन से हुआ। उन्होंने क्लब की ओर से अब तक किए गए सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि समाजसेवा रोटरी क्लब की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
समारोह में मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। एंकर के संचालन में लाइव संगीत कार्यक्रम हुआ। महिलाओं के लिए हाउजी, नृत्य और गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दीपोत्सव के उल्लास को और खास बनाने के लिए कोल्ड फायर का आयोजन किया गया, जिसने समारोह की भव्यता बढ़ा दी।
इस आयोजन के माध्यम से क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों को आपस में समय बिताने तथा पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर मिला। अगले दिन सभी सदस्यों ने मां गिरिजा देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
समारोह में क्लब अध्यक्ष रो. अनिल कुमार गुप्ता, सचिव रो. प्रमोद शर्मा, रो. डॉ. संजीव गुप्ता, रो. सुरजीत गुप्ता, रो. अनिल गुप्ता (सोनू), रो. पवन शर्मा, रो. डॉ. वैभव गुप्ता, रो. संजीव सक्सेना, रो. राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना, रो. डॉ. गोपाल वैश्य, रो. डॉ. मोहित शर्मा, रो. सिद्धार्थ वर्मा, रो. राहुल गोयल, रो. मनोज गुप्ता, रो. मुकेश गुप्ता, रो. देवेंद्र गुप्ता, रो. सुगम वाष्णेय, रो. मनोज मसीह, रो. विनोद गुप्ता सहित राहुल गुप्ता, मर्दुल राठौर और रविन्द्र माथुर उर्फ गुड्डू मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने परिवार सहित सहभागिता कर समारोह को यादगार बनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights