मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के रामनगर में करीब से देखा बाघ

October 24, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण के दौरान वन्यजीवन को करीब से देखने और समझने का अवसर प्राप्त किया। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के निकटवर्ती वन क्षेत्रों में सफारी के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वातावरण में विचरण करते बाघ को नजदीक से देखा। बाघ को अपने सामने देखकर विद्यार्थी रोमांचित हो उठे। यह अनुभव उनके लिए यादगार बन गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण का संकल्प भी लिया।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और वन्यजीव संरक्षण के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझाना था। सफारी के अलावा विद्यार्थियों ने रामनगर स्थित प्रसिद्ध संग्रहालय का भी अवलोकन किया। यहां प्रदर्शित ऐतिहासिक साक्ष्यों, वन्यजीवों के पदचिह्नों, दुर्लभ तस्वीरों और विभिन्न जानकारियों के माध्यम से उन्होंने वन्यजीवों की प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास तथा पर्यावरण संतुलन के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने समझा कि प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों का संरक्षण पर्यावरण के संतुलन के लिए आवश्यक है।विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि वास्तविक शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि प्रकृति भी एक बड़ी शिक्षिका है। इस प्रकार के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक भ्रमण विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि वन्यजीवन और प्राकृतिक संपदा की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के हित में हमारा नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने विद्यार्थियों के सफल भ्रमण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस यात्रा से बच्चों ने मनोरंजन के साथ प्रकृति के करीब रहकर महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी सीख भी हासिल की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights