मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रोटरी क्लब बरेली साउथ के 40वें विराट दशहरा मेले का शानदार आगाज़

October 24, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित 40वें विराट दशहरा मेले का शुभारंभ बरेली क्लब मेला ग्राउंड में भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अजय कुमार साहनी, आई पी एस पुलिस उपमहानिरीक्षक का स्वागत डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल, क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, सह मेला डायरेक्टर अनुराग गोयल, नयन अग्रवाल, सचिव शिशिर पांडे, कोषाध्यक्ष वीरेश मित्तल, घनश्याम खंडेलवाल और दिनेश गोयल ने किया।
मेला उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि ने मेला परिसर में स्थापित दुर्गा माता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले के सफल आयोजन की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेले का भ्रमण किया और विभिन्न स्टालों पर प्रदर्शित बरेली के नवीन उत्पादों की जानकारी ली ।
मेले के प्रथम दिन जूनियर और सीनियर वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने विभिन्न आकर्षक स्वरूपों में मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। विशेष रूप से पहली बार मंच पर प्रस्तुति देने वाले छोटे बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। संजीव अग्रवाल विधायक बरेली कैंट द्वारा जूनियर वर्ग पुरस्कार को प्रदान किया । सीनियर वर्ग में पुरस्कार प्रदान किए गए, अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
मेले में डांस बरेली डांस प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। जूनियर वर्ग में 14 वर्ष तक के बच्चों ने सोलो डांस में भाग लिया, जबकि सीनियर वर्ग में 21 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन संदीप मेहरा, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अजय जसोरिया और विभोर भारतीय ने किया ।
आकर्षक आकाशीय आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। आतिशबाजी के माध्यम से बाबा नीम करौली के दर्शन का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे ।
मेले में विभिन्न उत्पादों के लगभग 150 स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालों पर बरेली के लोगों को देश के दूसरे क्षेत्र के नवीनतम उत्पादों और बाजार में उपलब्ध नई वस्तुओं की जानकारी मिल रही है। पहले ही दिन मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की ।
फूड प्लाजा में राजस्थानी, पंजाबी, दक्षिण भारतीय, चाइनीज और उत्तर भारतीय व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। मेले में आए परिवारों ने कहा कि उन्हें इस दशहरा मेले का पूरे वर्ष इंतजार रहता है । त्योहारों के मौसम में ऐसे आयोजन शहर की रौनक और उत्साह को बढ़ाते हैं । लोगों ने मेले को मनोरंजन और खरीदारी का शानदार अवसर बताया।
मुख्य अतिथि अजय कुमार साहनी, आई पी एस, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं । अंशिका वर्मा , आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक, बरेली दक्षिण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन संजीव कुमार मौर्य, आई.ए.एस., नगर आयुक्त, नगर निगम, बरेली विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया। मंच पर मुंबई की गायिका प्रेरणा रावत, ए.वी. डांस ग्रुप और वर्षा शर्मा ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले के उत्साह को और बढ़ा दिया।
मेले को सफल बनाने में रोहित जिंदल , शिशिर पांडे,चरण कमल सिंह, अनिल जैन, प्रदीप मधवार, मुकेश खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल, हरीश मलिक, राजेश गुप्ता, डॉ. अमित अग्रवाल, अमरजीत सिंह, अशोक अग्रवाल, अचल कुमार, राजीव बूबना, विभोर भारतीय, विमल रेवाड़ी, ध्रुव तिलक, चंद्रप्रकाश, आशीष अग्रवाल, डी.सी. खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, इंद्र मोहन सिंह मेहता, मनोज सेठी, डॉ. मनोज अग्रवाल, पंकज जैन, राजीव अग्रवाल और राज कुमार खंडेलवाल, संदीप मेहरा सहित क्लब के अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights