मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी के बिहारी जी मंदिर में भरत मिलाप देख भावुक हुए भक्तगण-भरत के मिलन का दृश्य देख नम हुईं आंखें, कलाकारों ने बांधा समां

October 24, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


उझानी:- उझानी के बाजार कलां मोहल्ले में स्थित प्राचीन बिहारी जी मंदिर में शुक्रवार शाम रामलीला के भरत मिलाप का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटने पर नंदीग्राम में भरत से मिलने का दृश्य दिखाया गया। मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। भरत मिलाप का यह दृश्य देखकर सैकड़ों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। जब भरत अपने भाई श्रीराम के चरणों में लिपटे, तो सभी ने भाई के प्रेम और त्याग को महसूस किया। कलाकारों के अभिनय से दर्शक भावुक हो गए। मंच पर श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के रूप में सजे कलाकारों की झांकी ने सबका मन मोह लिया। लीला के बाद श्री रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना और राहुल वार्ष्णेय ने आरती की व प्रसाद बांटा।
इस मौके पर अरविंद शाक्य, मनमोहन शर्मा, धनसुख अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल समेत कई श्रद्धालु और समिति सदस्य मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights