बरेली। मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन प्राचीन बाबा श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में किया गया। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व तथा महानगर युवा उपाध्यक्ष आशीष प्रधान और श्वेता सक्सेना के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक अनुपम कपूर ने की।
महोत्सव में श्री हनुमान चालीसा पाठ, सामूहिक डांडिया उत्सव, माता रानी के सुहाग प्रसाद का वितरण और भव्य महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मातृशक्ति ने डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को मां गंगा, गौवंश, बेटियों और पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ‘देश बचाओ’, ‘रक्तदान महादान’ और सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ आध्यात्मिक चिंतन को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने सेवा, सद्भाव, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को मजबूत बनाने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय ने किया। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय और कनिष्क शर्मा ने किया। आयोजन में डॉ. रजनीश सक्सेना, आशीष प्रधान, संतोष उपाध्याय, कनिष्क शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, कौशिक टंडन, सचिन पाठक, श्वेता सक्सेना, नवांश प्रधान, दिव्यांश प्रधान, रेणु गुप्ता, ऋतु सक्सेना, हरजीत कौर, आरती सक्सेना, सुनीता गंगवार, शशि सक्सेना, प्रीति चड्ढा, रंजीत कौर, प्रज्ञा मिश्रा, संजू सिंह, मिष्ठी गुप्ता, राधिका मिश्रा, नव्या मिश्रा और श्री मिश्रा सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में संरक्षक सीएल शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नवरात्रि महोत्सव में गूंजी मां गंगा, गौ, बेटी और पर्यावरण बचाने की अलख

6.5K views

























































































