बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद बरेली में आज 808 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जनपद में विवाह समारोह का आयोजन बरेली कॉलेज मैदान सहित कुल नौ निर्धारित स्थलों पर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए सहयोग प्रदान किया गया। आज बरेली कॉलेज बरेली में 05 विकासखंड एवं तहसील सदर के अंतर्गत समस्त नगरी निकायों यथा बरेली नगर निगम, बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड, टांडा नगर पंचायत, नगर पंचायत रिठौरा एवं नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के कुल 405 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें कुल 279 हिंदू जोड़े एवं 126 मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार , महापौर उमेश गौतम जी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, माननीय विधायक केंट संजीव अग्रवाल , विधायक राघवेंद्र शर्मा , माननीय विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य एवं ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित रहे, साथ ही कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह,नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य,मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उपनिदेशक समाज कल्याण बरेली मंडल बरेली ,परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ ही बेटियों के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से बेटियों के सपनों को साकार करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने का कार्य किया है। योजना का उद्देश्य पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर उन्हें सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना तथा उनके नवजीवन की सुखद शुरुआत सुनिश्चित करना है।
भदपुरा ब्लॉक में राधा रानी रिसार्ट (क्योलड़िया) में विकासखंड भदपुरा के कुल 74 जोड़े सम्मिलित हुए जिसमें 55 हिंदू जोड़े एवं 19 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक डॉ एम पी आर्या , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि गंगवार विकासखंड के खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें। अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दी।
मीरगंज ब्लॉक स्थित श्री राम बारात घर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य एवं सकुशल आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 101 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली। इनमें 76 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए, वहीं 25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीरगंज विधायक डॉ. डी. सी. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा तथा स्थानीय ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे। प्रशासनिक व्यवस्थाओं की देखरेख में उपजिलाधिकारी मीरगंज, खंड विकास अधिकारी मीरगंज, सहायक विकास अधिकारी एवं ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। फरीदपुर ब्लॉक में आश्रम सत्संग भवन में विकासखंड फरीदपुर नगर पालिका परिषद फरीदपुर एवं नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के कुल 81 जोड़े सम्मिलित हुए जिसमें 69 हिंदू जोड़े एवं 12 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष वाला श्री आदेश प्रताप सिंह, माननीय ब्लॉक प्रमुख जी जिला प्रशासन से अपर जिला अधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें। भुता ब्लॉक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य एवं सकुशल आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 74 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली। इनमें 36 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए, वहीं 38 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, माननीय ब्लॉक प्रमुख जगमोहन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी भूता , सहायक विकास अधिकारी एवं ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मझगवां ब्लॉक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य एवं सकुशल आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 73 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली। इनमें 71 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए, वहीं 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में , ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभाराम, खंड विकास अधिकारी मझगवां , सहायक विकास अधिकारी एवं ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दी। समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथियों एवं अन्य उपस्थित लोगों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। विवाह समारोह को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
जनपद में कुल 808 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है जिसमें 222 मुस्लिम जोड़ो एवं 586 हिंदू जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 808 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद

6.3K views

























































































