मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव 25 बूथों पर मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना , कल सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग

October 22, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर बरेली जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार 22 अक्टूबर को जिले के सभी 25 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय मंडल आयुक्त शम्भू सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बरेली जनपद में कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों, सहायक मतदान कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी कर्मचारियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित बूथों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंडल आयुक्त शंभू सिंह ने भी चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया की निगरानी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ एक दरोगा और दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा हर बूथ पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके।
एडीएम एफआर संतोष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। पोलिंग पार्टियों को आवश्यक मतदान सामग्री उपलब्ध कराकर रवाना किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन का दावा है कि मतदान से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब शुक्रवार को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights