मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर सक्रिय रहें कांग्रेसी: मिर्जा अशफाक सकलैनी

October 22, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक उपजा प्रेस, नॉवेल्टी चौराहे के निकट संपन्न हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने की। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ानी होगी। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहें। नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ मतदाता सूची से नाम कटने की स्थिति में संबंधित लोगों की मदद करें, ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसी मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की ताकत है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए, ताकि वह स्वतंत्र रूप से मतदान कर सके। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। पूर्व जिला पंचायत मीरगंज चेयरमैन इलियास अंसारी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू ने कहा कि कार्यकर्ता अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता सूची जांचने के लिए जागरूक करें। नाम में किसी तरह की कमी होने पर उसे समय रहते ठीक कराने में सहयोग करें। बैठक में हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, मुजामिल रजा एडवोकेट, जिया उर रहमान, जुनैद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश दिवाकर, प्रो. यशपाल आर्य, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, नजमी खान जोया, मुदित प्रताप सिंह, उल्फत सिंह कठेरिया, कमरुद्दीन सैफी, सरफराज बेग, आदर्श गुप्ता लिटिल, मो. जकी, एमके घोष, मनोज कुमार, प्रवीण शर्मा, सुनील सक्सेना, पूजा दिवाकर, जीशान अफरीदी, दत्त राम गंगवार, गुड्डू खान, राम भरोसे लाल मौसम, अनिल देव शर्मा और आमिर खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights