मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पंप ऑपरेटरों ने 20 हजार रुपये मासिक वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई

October 22, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ग्रामीण जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने, 20 हजार रुपये मासिक वेतन देने तथा पीएफ, ईएसआई और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। हिमेश कुमार, आनंद कुमार, अनिल कुमार और मोहित कुमार के नेतृत्व में पंप ऑपरेटरों ने अपनी समस्याएं उठाते हुए मांगों पर कार्रवाई की अपील की। मोहित कुमार ने बताया कि जनपद बरेली में ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकियों और पेयजल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी पंप ऑपरेटर निभा रहे हैं। वे प्रतिदिन पंप एवं मोटर चलाने, पानी की आपूर्ति करने, उपकरणों की देखरेख करने और ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी पंप ऑपरेटर एनसीसी कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। उनका कार्य तकनीकी और जिम्मेदारीपूर्ण है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सीधे उनके काम पर निर्भर करती है। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में मात्र पांच हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है। ऑपरेटरों का आरोप है कि उनसे 24 घंटे ड्यूटी कराई जाती है, जबकि वेतन और सुविधाएं उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं हैं। ज्ञापन के माध्यम से पंप ऑपरेटरों ने सभी वर्तमान कर्मचारियों को नियमानुसार आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने और प्रत्येक ऑपरेटर का मासिक वेतन 20 हजार रुपये निर्धारित करने की मांग की। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआई, दुर्घटना बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग उठाई।
ऑपरेटरों ने साप्ताहिक अवकाश और अन्य वैधानिक छुट्टियों का लाभ देने, पंप एवं विद्युत उपकरणों के संचालन के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक कर्मचारी को पहचान पत्र और सेवा संबंधी जरूरी दस्तावेज देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को उचित वेतन और आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights