मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किड्स बागबान प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मनाया दशहरा पर्व, श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश

October 22, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कृष्णा पार्क कॉलोनी स्थित किड्स बागबान प्ले स्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक झांकियों, भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलू शर्मा ने बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, प्रेम, मित्रता, साहस और अच्छे कर्मों के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, प्रेम, सदाचार, सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। बच्चों को श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अच्छे संस्कार अपनाने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीराम के भक्ति गीतों और भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही लक्ष्मण जी को शक्ति लगने, शबरी और श्रीराम के मिलन, लंका दहन, लक्ष्मण रेखा तथा रावण दहन जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अरीव, अवन्या सक्सेना, अलमान हसन, हुम्मे कुलसुम, दृश्या सिंह, दिव्यांशी शर्मा, युवांश राठौर, व्याख्या, वृंदावृंदेश्वरी, उम्मे ऐमन, अदिति सिंह, अवनि झा, माधव चौहान, समर्थ कश्यप, रुद्रांश सिंह, आरव चौहान, अनन्या, एकता साहू, सर्वज्ञ शर्मा, आरना वर्मा, आरव साहू, अनायज़ा खान, अबीरा खान, अनमता, सनाया, एरिक, धैर्य वर्धन, स्पर्श मिश्रा, उम्मत, तृप्ति, देव साहू, आरोही साहू, रिशु, मोहम्मद हुसैन, सना, मोहम्मद श्यान, शिवांश कश्यप, तेजसी, सिद्धार्थ सिंह, पार्थवी सिंह, आरव झा और प्रथम सूरी सहित अन्य बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सुश्री हर्षना रस्तोगी ने उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों के उत्साह से ऐसे आयोजन यादगार बनते हैं। इनसे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights