मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुसी बाइक, बदायूँ के दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

October 8, 2026By admin0 comments
👁 8.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना देवरनियां क्षेत्र में बुधवार शाम नैनीताल हाईवे पर कटहरा ढाल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार तीनों युवक हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार थाना आंवला क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी 28 वर्षीय डालचंद, थाना दातागंज क्षेत्र के गांव गोटिया निवासी 25 वर्षीय ओमेंद्र और उसका 22 वर्षीय सगा भाई राजकुमार एक ही बाइक से किच्छा जा रहे थे। तीनों किच्छा में सीमेंट की ईंटें बनाने का काम करते थे और रोजी-रोटी के सिलसिले में वहां जा रहे थे। बताया गया कि बुधवार शाम तीनों बाइक से नैनीताल हाईवे पर थाना देवरनियां क्षेत्र में कटहरा ढाल के पास पहुंचे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े डंपर में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों युवकों की मौत की खबर उनके परिजनों तक पहुंचते ही घरों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद गुरुवार सुबह तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights