मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 6 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार बनीं भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी

October 6, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें बरेली की श्रुति गंगवार को भी प्रत्याशी बनाया गया है। श्रुति गंगवार झारखंड के राज्यपाल एवं बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार की बेटी हैं। वह वर्तमान में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी हैं।राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद श्रुति गंगवार ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ बखूबी निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता के योगदान और वजूद को पहचानती है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो अवसर दिया है, उसके लिए वह नेतृत्व की आभारी हैं।श्रुति गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं और महिलाएं मजबूत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
भाजपा की ओर से जारी आठ प्रत्याशियों की सूची में श्रुति गंगवार के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत और राम प्रताप सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।
बरेली से श्रुति गंगवार और धर्मपाल सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और आंवला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights