मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पोलिंग स्टेशन स्तर पर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चुनावी तैयारियों को दें गति :- राकेश मिश्र अनावा

October 1, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला योजना बैठक में जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संबोधित किया। इसी क्रम में बैठक में 5 अक्टूबर को शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के नामांकन कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही सभी पोलिंग स्टेशनों पर संयोजक एवं प्रभारी नियुक्त किए गए, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद की जिम्मेदारी दी गई। जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा की तैयारियों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। विधानसभा वार बैठकों और मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से सभी मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर नियुक्त संयोजक एवं प्रभारी अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए भाजपा को मजबूत करें और चुनाव को लेकर बनाई गई कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी के पक्ष में अधिकतम मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जुटें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता जी ने कहा शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा पूरी मजबूती के साथ तैयारी कर रहा है। सभी पोलिंग स्टेशनों पर संयोजक एवं प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा वार बैठकें और मतदाता सम्मेलन आयोजित कर मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भाजपा की योजनानुसार पूरी सक्रियता से कार्य करे। पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक व्यापक संपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने की योजना बनाई गई है।बैठक में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला संयोजक एमएलसी चुनाव शारदेन्दु पाठक, सह संयोजक प्रदीप चौधरी, जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights