बरेली। बेटी दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सुभाषनगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में महिलाओं की PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर करीब 500 महिलाओं को शाल ओढ़ाकर, प्रमाण पत्र एवं पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं, बेटियों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए जनता को एकजुट होना होगा।सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता, महिलाएं और युवा परेशान हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।राजेश अग्रवाल ने कहा कि PDA पंचायतों का उद्देश्य समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए आगे लाना है। उन्होंने कहा कि बेटियां और महिलाएं समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान के बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर भी सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर सपा की महिला पदाधिकारियों का सम्मान किया।इस अवसर पर भारती चौहान, जैनब फातिमा, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी, एडवोकेट मनीषा सक्सेना, बीना गौतम, दीप्ति पांडे, शांति सिंह, दीपा जेम्स, कमलेश ठाकुर, पल्लवी सक्सेना, रेनू वाल्मीकि, गीता राणा और महलका कुरैशी को बेटी दिवस पर सम्मानित किया गया।
वहीं संचालन सुरेन्द्र सोनकर ने किया। कार्यक्रम में दिनेश यादव, जितेंद्र मुंडे, शेर सिंह गंगवार, रविन्द्र यादव, राजेश मौर्या, मोहित सक्सेना, सिंपल कन्नौजिया, गरु प्रसाद काले, रोहित राजपूत, सौरभ यादव, तोष पाल कुर्मी समेत प्रमुख सपा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बेटी दिवस पर राजेश अग्रवाल ने सुभाषनगर में लगाई महिलाओं की PDA पंचायत

7.5K views

























































































