मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सर्व समाज महिला कुटुंब के गरबा महोत्सव में दिखी नारी शक्ति और सांस्कृतिक एकता

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अ. भा. सर्व समाज महिला कुटुंब, बदायूं के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए नारी शक्ति, सांस्कृतिक एकता और भारतीय परंपराओं का संदेश दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की गरबा प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।कार्यक्रम की संस्थापिका एवं नोटरी अधिवक्ता डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और संस्कारों का प्रतीक है। यह पर्व हमें शक्ति, भक्ति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं को आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होना चाहिए और परिवार के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्रहित में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
गरबा महोत्सव में पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा, सदर विधायक की पत्नी श्रीमती विमलेश गुप्ता, एसपी सिटी की पत्नी प्रीति सिंह, सीओ उझानी की पत्नी अंकिता शर्मा, प्रधानाचार्या नूतन रानी, कविता रस्तोगी, भाजपा जिला मंत्री रचना शंखधार सहित अनेक अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। ज्योति दीक्षित एवं उनकी टीम ने नौ देवियों के स्वरूप में मां दुर्गा की आरती प्रस्तुत की। देवी स्वरूप में सजी महिलाओं की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मुस्कान, दीप्ति सक्सेना एवं उनकी सखियों ने बंगाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
आरती अरोड़ा, रेनू अरोड़ा, एकता, आभा, पूनम एवं उनकी टीम ने आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। गरबा की पारंपरिक धुनों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ नृत्य किया। वहीं कु. इति मिश्रा ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को देर तक बांधे रखा।
इस दौरान शिक्षा विभाग की किरण को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं संगठन की पदाधिकारियों ने उन्हें ताज पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनकी उपलब्धि को महिलाओं और समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।
कार्यक्रम में संगठन की संरक्षिका डॉ. ममता नौगरैया, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, रेखा गुप्ता, मंजुल शंखधार, रमा गुप्ता, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. मधु गौतम, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. गार्गी बुलबुल, डॉ. गायत्री प्रियदर्शनी, डॉ. शकुन गुप्ता, सुनीता मिश्रा, मिंटी गुप्ता, नीना गोगिया, मधु अग्रवाल, नीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, एकता गुप्ता, आरती अरोड़ा, रेनू अरोड़ा, आभा, पूनम रस्तोगी, सीमा मिश्रा, इंदिरा अरोड़ा, श्रद्धा, कंचन, अंजना, सुनीता शर्मा, भावना, सीतेश, राजकुमारी, वेद सीमा आर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती ज्योति दीक्षित ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों और गतिविधियों का सुंदर संचालन करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं को जोड़े रखा। अंत में डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने एसएचओ ज्योति सिंह एवं उनकी महिला टीम सहित सभी अतिथियों और उपस्थित बहनों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने गरबा महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सिटी मॉल एवं सफायर हॉल प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्द, उत्साह और नवरात्रि की भक्ति के वातावरण में हुआ। महोत्सव ने सर्व समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights