मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीआरसी कोल्हाई में एफ एल एन एवं एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुजरिया बीआरसी केंद्र कोल्हाई, सहसवान में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान) एवं एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ बुधवार को किया गया।प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सहसवान मनोज राम के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में एआरपी रावेश कुमार सिंह, अमोद कुमार, अशोक यादव, चेतन सिंह एवं संजय कुमार तथा पूर्व एआरपी जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एफ एल एन के विभिन्न आयामों – पठन-पाठन, लेखन, संख्याज्ञान, गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षण अधिगम सामग्री टी एल एन के उपयोग तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के प्रभावी प्रयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षकों द्वारा कक्षा-कक्ष में बाल-केंद्रित, खेल-खेल में और गतिविधि आधारित शिक्षण को कैसे रुचिकर बनाया जाए, इसका प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने कहा
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सहसवान मनोज राम ने कहा कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। एफ एल एन की मजबूत नींव ही बच्चों के आगे के शैक्षिक विकास का आधार बनेगी। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपने विद्यालय में अनिवार्य रूप से लागू करें, ताकि सहसवान ब्लॉक निपुण लक्ष्य में जनपद में अग्रणी बने।”

उन्होंने कहा कि इस चार दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षिक एवं अकादमिक क्षमता का संवर्धन करना और बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान की दक्षताओं को मजबूत करना है।प्रशिक्षण शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights