मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.4 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

परिवर्तनी एकादशी पर फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबारश्यामगंज मंदिर में भजन संध्या, भजनों पर झूमे सैकड़ों श्रद्धालु

September 23, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की परिवर्तनी एकादशी पर मंगलवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। कलकत्ता, बेंगलुरु और शिमला से मंगाए गए फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। फूलों से सजे दरबार की झलक देखने के लिए शहर के साथ दूर-दराज से भी भक्त पहुंचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोनू-कामिनी पाल ने कराई श्रृंगार सेवा
बाबा श्याम की श्रृंगार सेवा दुर्गानगर निवासी मोनू-कामिनी पाल की ओर से कराई गई। परिवार की ओर से मंदिर को 1.5 टन का एसी भी अर्पित किया गया। मंदिर महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि परिवर्तनी एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष श्रृंगार सेवा कराई गई।

भक्तों की आस्था से जुड़ी कई मान्यताएं
मंदिर महंत ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में दूर-दराज से भक्त मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के अनुभव भी साझा करते हैं। किसी भक्त ने संतान सुख मिलने तो किसी ने बीमारी से राहत और व्यापार में उन्नति मिलने की बात कही।

माधुरी पटेल ने साझा किया अपना अनुभव
भक्त विवेक पटेल की पत्नी माधुरी पटेल के मामले का भी मंदिर की ओर से उल्लेख किया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार दिल्ली, लखनऊ और बरेली के डॉक्टरों से इलाज के दौरान उन्हें मां बनने की संभावना नहीं होने की बात कही गई थी। परिवार का कहना है कि बाबा श्याम और बाबा नीम करौली की आस्था के बाद माधुरी सामान्य रूप से गर्भवती हुईं। विवेक पटेल ने 29 अक्टूबर 2025 को मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की स्थापना कराई थी।

भजनों पर झूम उठा पूरा पंडाल
शाम को सात्विक संकीर्तन मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक निष्काम पांडेय, हार्दिक अरोड़ा, रामजी पाण्डेय और सोनल चंचल ने भजनों की प्रस्तुति दी। गुरु गणेश और सरस्वती वंदना के बाद बाबा श्याम का गुणगान शुरू हुआ। ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे’ जैसे भजन गूंजते ही श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे।

सुर और ताल से संगीतकारों ने बांधा माहौल
भजन संध्या में ऑर्गन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर अनमोल और पैड पर दिव्याशं ने संगत की। साउंड सेवा की जिम्मेदारी विपिन कश्यप ने संभाली। संगीत और भजनों के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।

मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर को दिए सामान
मनोकामना पूरी होने के बाद भक्तों की ओर से मंदिर में सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मोनू-कामिनी पाल ने एसी अर्पित किया। संजय आयलानी ने एल्युमिनियम और शीशे का दरवाजा लगवाया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार संजय आयलानी ने ही बाबा श्याम की स्थापना भी कराई थी।

सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में मोनू-कामिनी पाल, संजय आयलानी, अनुपम टीबड़ेवाल, निषिश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, सविता, कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोड़ा, पवन मौर्य, सत्यवती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, माही, ममता, मीनू-राजेंद्र भसीन, अंकुर गुप्ता, काजल-जगमोहन प्रजापति, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, अनूप मिश्रा, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, इंद्रेश, अभिषेक, आदित्य, राजकुमार, अंकुर कश्यप, बिपिन कश्यप, सचिन और विशाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights