पुजारी की कुटिया में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 22 हजार रुपये बरामद

WhatsApp Image 2026-06-26 at 12.02.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने पुजारी की कुटिया में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जनकपुरी मंदिर स्थित कुटिया में रहने वाले नागा बाबा मलखान गिरि ने 24 जून को तहरीर देकर बताया था कि उनकी कुटिया से 80 से 90 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान मेला मैदान रामलीला, बहेड़ी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू (28), फूल सिंह (22) और मोहित पाल (20) निवासी लोधीपुर, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जानकी मंदिर के बाबा की कुटिया से नकदी चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि चोरी की रकम आपस में बांट ली गई थी, जिसमें से अधिकांश पैसा खर्च हो चुका है। बरामद 22 हजार रुपये चोरी की रकम का हिस्सा हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी बरामद कर मुकदमे में धारा 305(ए) एवं 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, राजीब कुमार तथा आरक्षी अर्जुन कुमार, मनीष शर्मा और सूरज शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights