भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-06-23 at 4.26.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान एकता संघ ने मंगलवार को भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय ट्रेड डील के विरोध में किसान नेता डॉक्टर रवि नागर ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर इसे किसान, आम जनता और देशहित के लिए नुकसानदायक बताया। संगठन ने मांग की कि इस समझौते पर तत्काल रोक लगाई जाए।
ज्ञापन में किसानों ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय कृषि समझौते को समाप्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून बनाने, बिजली अधिनियम-2025 एवं बीज अधिनियम-2025 को रद्द करने तथा किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने की मांग उठाई। किसान नेताओं का कहना था कि ये मांगें किसानों और राष्ट्रहित से जुड़ी हैं तथा इनके समाधान के बिना कृषि क्षेत्र की समस्याएं और बढ़ेंगी।
किसान एकता संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान , यज्ञ प्रकाश , गंगवार , पंडित राजेश शर्मा, डॉक्टर महफूज अली , डॉक्टर अंशु भारती , डॉक्टर खेतल सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights