बरेली । उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर समस्त विद्युत कर्मियो व अभियंताओं द्वारा काली पट्टी बांध कर निजीकरण का विरोध किया गया l विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति मध्यांचल के संयोजक इंजीनियर विपुल शुक्ला ने कहा कि विगत 520 दिन से उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारी निजीकरण का विरोध करते चले आ रहे हैं। उसकी परिणति में 521 वें दिन में बिजली के कर्मचारियों ने विद्युत प्रशासन के समक्ष ध्यानाकर्षण आंदोलन के रूप में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया l उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल के 42 जिलों का निजीकरण एवं जवाहर ताप विद्युत परियोजना एवं पनकी ताप विद्युत परियोजनाओं के अनुरक्षण को 25 वर्षों के लिए निजीकरण को दिया जाने वाले ठेके के विरुद्ध बिजली का कर्मचारी पूरे प्रदेश स्तर पर आंदोलनरत है। उसी के परिपेक्ष में बिजली के कर्मचारी पूरे प्रदेश में जनy जागरण अभियान करने पर आमादा है। इंजीनियर विपुल शुक्ला ने कहा कि मध्यांचल मुख्यालय पर भी प्रदर्शन हुआ l निजीकरण के विरोध में विद्युत प्रांगण, बरेली में भी नारेबाज़ी की गई। इस अवसर पर विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बरेली के राजेंद्र घिल्डियाल सहित काफी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना