बरेली में सनातन संस्कृति की मजबूती व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास

WhatsApp Image 2026-05-14 at 6.25.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनपद में नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा त्रिवटीनाथ मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने कार्य में गति लाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।त्रिवटी नाथ मंदिर में हुए कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा कहा गया कि विधान सभा बरेली शहर में वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में बड़ा बाग हनुमान मंदिर पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं का विकास कार्य के अन्तर्गत 355.54 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/धर्मशाला, परिक्रमा, मेन द्वार, पाथवे, हॉर्टीकल्चर वर्क, लैण्डस्क्रेपिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में श्री रामजानकी मंदिर (सीताराम मंदिर) पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्य के अन्तर्गत 296.63 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/धर्मशाला, परिक्रमा, मेन द्वार, पाथवे, हॉर्टीकल्चर वर्क, लैण्डस्क्रेपिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में प्रेमनगर में फसाड लाइटिंग का कार्य की लागत 195.93 लाख रुपए के कार्य कराए जाएंगे।विधानसभा बरेली कैंट में वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में आनंद आश्रम मंदिर बरेली का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 90.51 लाख रुपए की लागत से यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा अन्य परियोजनाएं- वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में विधानसभा नवाबगंज के ग्राम रिछौला ताराचन्द्र में स्थित सुखराम धाम को पर्यटन विकास के अन्तर्गत 109.99 लाख रुपए की लागत से घाट स्टेप, टॉयलेट ब्लॉक, गजीबो, रिटेनिंग वॉल, परिक्रमा मार्ग, इंटरलॉकिंग एरिया अप्रोच ऑफ टॉयलेट ब्लॉक, सीटिंग बेंच, सर्कुलर सीटिंग बेंच विद प्लांटर, हॉटीकल्चर वर्क, डस्टबिन, एलईडी स्ट्रीट लाइट कार्य कराए गए हैं।वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में विधानसभा मीरगंज के ग्राम समस्तपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 108.91 लाख रुपए की लागत से यात्री हॉल विद टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग, परिक्रमा मार्ग, गेट रेनोवेशन, सोलर लाइट, साइनेज, स्टोन बेंच, बोरिंग, फ्लोरिंग कार्य कराए गए हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-2025 में विधानसभा नवाबगंज में ग्राम ईध जागीर में स्थित भगवान शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 108.66 लाख रुपए की लागत से यात्री हॉल, यात्री शेड़, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग, परिक्रमा पथ, प्लान्टर विद सीटिंग, लाईटिंग, स्टोन बैंच, हॉर्टीकल्चर, साइनेज, बोरिंग के कार्य कराए गए हैं। उक्त तीनों कार्यों का लोकार्पण पर्यटन मंत्री जयवीर ने किया ।
इसी प्रकार विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिसके अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-2026 में विधानसभा आंवला के अन्तर्गत स्थित लीलौर झील व दिलवारी प्राचीन राम कटोरा ताल का ईको पर्यटन विकास हेतु 295.17 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल, फूड कोर्ट, टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल व्यवस्था, लॉकर रूम, पाथवे पार्किंग, फोकस वॉल, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में अहिच्छत्र का समेकित विकास पर्यटन के अन्तर्गत 213.40 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/धर्मशाला, परिक्रमा, मेन द्वार, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क का निर्माण कराया जाएगा जिसके अन्तर्गत 99.02 लाख रुपए की लागत से सिविल वर्क, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में ग्राम गुलडिया में स्थित गौरी शंकर मंदिर में यात्री हॉल का सुदृढ़ीकरण कार्य के अन्तर्गत 56.75 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पेयजल व्यवस्था, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा बिथरी चैनपुर वित्तीय वर्ष 2025-26 में सिरोही मंदिर विकासखंड आलमपुर जाफराबाद का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 106.86 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा भोजीपुरा वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में ग्राम खितौसा में स्थित श्री पूर्णागिरी शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 95.76 लाख रुपए की लागत से पेयजल, यात्री हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर पैनल, स्ट्रीट लाइट, बेंच, डस्टबिन, साइनेज, व्यवस्था, कोटा फ्लोरिंग, पेविंग, म्यूरल आर्ट, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा मीरगंज में वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम लालपुर विकास खण्ड फतेहगंज पश्चिमी में स्थित ठाकुरजी मंदिर स्थल का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 103.98 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/धर्मशाला, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। जिला योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में ग्राम मकरंदपुर सुतइया में स्थित चित्रगुप्त मंदिर का सौन्दर्याकरण एवं विकास कार्य में 49.11 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा फरीदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिव मन्दिर पहलऊनाथ का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 99.76 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे, इसी प्रकार विधानसभा फरीदपुर के ग्राम सिसैया मगनपुर में प्राचीन शिव मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 103.18 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्यों का शिलान्यास मा0 मंत्री जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नाथ नगरी बरेली की पावन धरती पर बाबा त्रिवटीनाथ के पावन प्रांगण में विभिन्न विधानसभाओं में पर्यटन विभाग के अन्तर्गत सनातन संस्कृति को मजबूत करने की दृष्टि से विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। जिसके लिए उन्होंने सभी बरेली वासियों और श्रद्धालुओं को बधाई दी।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सरकार अयोध्या, काशी तथा प्रयागराज के बाद बरेली का विकास कर रही है। उन्होने कहा कि त्रिवटी नाथ बरेली के प्राचीन मंदिरों में से है इस मंदिर में मौजूदा हॉल के अतिरिक्त एक बड़े हॉल का भी निर्माण हो रहा है।बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि बरेली की नाथनगरी में 22 करोड़ रुपए की 14 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है, इससे अध्यात्मिक नगरी का विकास होगा।
विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि तहसील फरीदपुर में दो-दो मंदिरों का विकास मंत्री द्वारा कराया गया और प्रत्येक विधानसभा में मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है।जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि विकास भी विरासत भी को साकार करते हुए नाथ नगरी में आने वाले मंदिरों को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने की दृष्टि से उनका विकास किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त मंत्री जी ने कहा कि जिन कार्यों का आज लोकार्पण व शिलान्यास किया गया उसके अतिरिक्त भी पर्यटन विभाग द्वारा जनपद में नाथ कारिडोर के अन्तर्गत 09 योजनाएं विभिन्न कार्यों को कराया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 836.98 लाख रुपए की धनराशि से तपेश्वर नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 771.74 लाख रुपए की धनराशि से धोपेश्वर नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 971.50 लाख रुपए की धनराशि से तुलसी मठ का पर्यटन विकास कार्य धनराशि, 497.76 लाख रुपए की धनराशि से 20 स्थलों पर फोकस वॉल का निर्माण कार्य, 298.93 लाख रुपए की धनराशि से पशुपति नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 1167.40 लाख रुपए की धनराशि से अलखनाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 655.65 लाख रुपए की धनराशि से त्रिवटी नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 401.95 लाख रुपए की धनराशि से कावंड़ स्थल का पर्यटन विकास कार्य, 582.08 लाख रुपए की धनराशि से वनखण्डी नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य कराए जा रहे हैं । इस प्रकार कुल धनराशि रूपये 6183.99 लाख की धनराशि से यह कार्य हो रहे हैं।इसके अतिरिक्त जनपद में अन्य योजनाएं भी क्रियान्वित हैं, जिसके अन्तर्गत विकास खण्ड बिथरीचैनपुर में 221.90 लाख रुपए की धनराशि से भीठानाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 180.34 लाख रुपए की धनराशि से राही मोटल का उच्चीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य, 288.23 लाख रुपए की धनराशि से तहसील बहेड़ी में स्थित नानकपुरी गुरूद्वारे के नवीनीकरण/विस्तार का कार्य, 93.61 लाख रुपए की धनराशि से विधानसभा बिथरीचैनपुर में रामगंगा घाट के किनारे लेटे हुए हनुमान जी का पर्यटन विकास काम, 181.50 लाख रुपए की धनराशि से विधानसभा क्षेत्र आंवला में श्री अहिच्छत्र जैन मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 70.94 लाख रुपए की धनराशि से भोजीपुरा में सेमाखेड़ा दाऊजी प्राचीन शिव मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य कराए जा रहे हैं इस प्रकार कुल 1036.52 लाख की धनराशि से यह कार्य हो रहे हैं।इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण डॉ अरुण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य, विधायक मीरगंज डॉ
डी सी वर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ एम पी आर्य, महानगर अध्यक्ष भाजपा अधीर सक्सेना, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय, पार्षद शालिनी जौहरी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, उप निदेशक पर्यटन रविन्द्र कुमार, सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights