मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में PM मोदी पर टिप्पणी से उबाल, BJP महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन किया

May 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- कचहरी स्थित मालवीय आवास ग्रह पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महोबा के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की।जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा समाजवादी पार्टी लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने का काम कर रही है। महोबा के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की। आगे कहा प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग पूरे देश का अपमान है।जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा समाजवादी पार्टी लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राजनीतिक शिष्टाचार को खत्म करने का काम कर रही है। महोबा के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अशोभनीय भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सपा नेताओं की भाषा अब उनके संस्कार और मानसिकता को उजागर कर रही है।चैयरमैन उसावां प्रियंका चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत की मजबूत पहचान बन चुके हैं, लेकिन विपक्ष अपनी राजनीतिक हताशा में लगातार अमर्यादित बयानबाजी कर रहा है। सपा के नेताओं को जनता के मुद्दों और विकास की राजनीति से कोई सरोकार नहीं रह गया है। यही कारण है कि उनके सांसद अब राजनीतिक बहस छोड़कर अपमानजनक भाषा का सहारा ले रहे हैं।क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह ने कहा प्रधानमंत्री किसी एक दल के नहीं बल्कि पूरे देश के सम्मान और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग देश और लोकतंत्र दोनों का अपमान है। आगे कहा समाजवादी पार्टी की पहचान अब अराजकता, अभद्रता और विवादित बयानों तक सीमित होकर रह गई है।ब्लॉक प्रमुख विचित्रा देवी ने कहा समाजवादी पार्टी अब मुद्दों की राजनीति छोड़कर अभद्रता की राजनीति पर उतर आई है। महोबा के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का बयान उनकी हताशा और राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा।कार्यक्रम में पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, जिला मंत्री रचना शंखधार, राजवती वर्मा, सलोनी पाठक, करुणा सोलंकी, ममता वर्मा, अनीता मिश्रा, गुड्डी राजपूत, नीलू मिश्रा, जय साहू, गार्गी मिश्रा, प्रियंका सिसोदिया, संध्या जोशी, रेखा उपाध्याय, राममूर्ति मौर्य, ममता श्रीवास्तव, रेनू आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights