इग्नू के जनवरी 2026 प्रवेश सत्र की परिचय सभा राजकीय महाविद्यालय में संपन्न

WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.22.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के अध्ययन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में जनवरी 2026 प्रवेश सत्र के नवीन लर्नर्स के लिए ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने सभा का मार्गदर्शन किया।डॉ. आचार्य ने लर्नर्स को IGNOU की डिजिटल अध्ययन प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लर्नर्स IGNOU की वेबसाइट पर स्टूडेंट सर्विसेज के डाउनलोड्स सेक्शन से अपने कोर्स के असाइनमेंट डाउनलोड कर एक तरफा रूल पेपर पर तैयार करें। असाइनमेंट दिसंबर 2026 या जून 2027 सत्रांत परीक्षा के पूर्व अध्ययन केंद्र में जमा करें। इसके अलावा, काउंसलिंग सेशंस के साथ IGNOU के यूट्यूब चैनल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अध्ययन किया जा सकता है।
कार्यक्रम की शुरुआत में अध्ययन केंद्र कोऑर्डिनेटर डॉ. संजीव राठौर ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने पार्ट टाइम स्टाफ असिस्टेंट प्रमोद कुमार शर्मा और असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल से परिचय कराया हैं। डॉ. राठौर ने बताया कि अध्ययन केंद्र सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। रविवार को 10:00 बजे से 4:00 बजे तक। शुक्रवार को आधिकारिक अवकाश रहता है, लेकिन महाविद्यालय स्टाफ लर्नर्स की समस्याओं का निस्तारण करता रहता है। सभी सेवाएं ऑफलाइन भी उपलब्ध हैं।असिस्टेंट प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि लर्नर्स बिना हिचक इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। सभा का संचालन सत्येंद्र कुमार कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य सहित जनवरी 2026 सत्र के सभी नवीन लर्नर्स उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights