अचला एकादशी पर श्यामगंज मंदिर में भव्य श्याम गुणगान, फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार

WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.10.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में अचला एकादशी के अवसर पर बुधवार को भव्य श्याम गुणगान एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से सजाया गया, जिससे बाबा श्याम का दरबार अलौकिक छटा बिखेरता नजर आया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि अचला एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम की विशेष श्रृंगार सेवा आकाश गुप्ता और गिरबर की ओर से की गई। कलकत्ता और बैंगलोर से आए विशेष फूलों से बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसकी एक झलक पाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।उन्होंने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और बाबा की कृपा से कई श्रद्धालुओं को संतान सुख, असाध्य रोगों से मुक्ति, व्यापार में उन्नति तथा पारिवारिक संकटों से राहत मिली है।भजन संध्या का शुभारंभ भजन गायक मोहन दीवाना ने किया। इसके बाद मारुति शर्मा, शिवम शर्मा, अमरीश कटेरिया, सीमा कटेरिया, सोनल चंचल, अभिराज सिंह और आनंद ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया।संगीत संयोजन में ऑर्गन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर सचिन तथा पैड पर अंकुर कश्यप ने सुर-ताल का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। वहीं साउंड व्यवस्था की जिम्मेदारी बिपिन कश्यप ने संभाली।इस अवसर पर अनुपम टीबडेवाल, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, निशिष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, सविता कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोरा, पवन मौर्य, सत्यवती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, माही, ममता, मीनू-राजेन्द्र भसीन, अंकुर गुप्ता, काजल-जगमोहन प्रजापति, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, अनूप मिश्रा, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, इन्द्रेश जी, आदित्य, राजकुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights