श्री गुलाबराय मॉण्टेसरी स्कूल डोहरा रोड का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.07.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में डोहरा रोड स्थित श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे स्कूल परिसर में जश्न का माहौल है।विज्ञान, वाणिज्य (कॉमर्स) और मानविकी (आर्ट्स) तीनों ही स्ट्रीम में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए। विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में जगह बनाई। गणित, कंप्यूटर साइंस, अंग्रेजी और व्यावसायिक अध्ययन जैसे विषयों में कई विद्यार्थियों ने पूरे अंक अर्जित किए।सुहानी चंद्रा ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर रही पावनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। निहारिका सारस्वत व दिव्य अनंत मालवीय ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिद्धि दीक्षित व सत्या यदुवंशी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अजिष्थ सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा में 109 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें 95 प्रतिशत से ऊपर 8, 90 प्रतिशत से ऊपर 21 एवं 75 प्रतिशत से ऊपर अंक 67 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए।परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में हर्षोल्लास छा गया। सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया। शिक्षकों ने भी मेधावियों का स्वागत किया।
विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल ‘‘जौली’ , निदेशक त्रिजित अग्रवाल और प्रधानाचार्य ने इस गौरवमयी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है साथ ही अभिभावकों का निरंतर सहयोग भी इस ऐतिहासिक परिणाम का एक मुख्य आधार रहा है।”भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए स्कूल प्रशासन ने कहा कि संस्थान बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी शुरू से तैयार कर रहा है। सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights