बरेली में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रतिभाशाली छात्रों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में नबील खान ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।हसीब खान के पुत्र नबील खान सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने पीसीबी साइंस स्ट्रीम से यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।नबील खान विद्यालय के पोस्टर बॉय भी रह चुके हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे स्कूल के होर्डिंग्स में बचपन से उनकी तस्वीरें दिखाई देती रही हैं, जिससे वे पहले से ही विद्यार्थियों के बीच पहचान बना चुके हैं।इस अवसर पर हसीब खान ने बताया कि उनके बेटे का सपना डॉक्टर बनकर समाज और आवाम की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।