बरेली में चक्रवाती तूफान का कहर: चार की मौत, युवक टीन शेड समेत हवा में उड़ा

WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.02.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली में बुधवार सुबह आए भीषण चक्रवाती तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचा दी। आंवला और भमोरा क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते चार लोगों की मौत हो गई, कई मवेशी मारे गए और गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच भमोरा क्षेत्र के बमियाना गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक टीन शेड समेत हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक, नंदगांव के मजरा जंगतीरा में दीवार गिरने से 38 वर्षीय घासीराम निवासी नंदगांव मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं भमोरा थाना क्षेत्र के नितोई गांव में पेड़ की टहनी गिरने से 65 वर्षीय गोमती देवी ने दम तोड़ दिया। बेहटा जुनून गांव में तेज आंधी के दौरान टिन शेड गिरने से 61 वर्षीय लीपी पत्नी उमेदी की मौत हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके अलावा हर्रामपुर गांव में पेड़ गिरने से 7 वर्षीय छात्रा देवकी सक्सेना की भी जान चली गई।तूफान इतना भयावह था कि तजपुरा नवदिया और दरावनगर गांव में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिनके नीचे दबकर कई भैंस और गायों की भी मौत हो गई सभी पशु मिलकर 9 की मौत हो गई । ग्रामीण इलाकों में कई मकानों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा है।इसी दौरान बमियाना गांव में नन्हे नाम का युवक एक बारातघर के टीन शेड को पकड़कर खड़ा था। अचानक तेज हवा का झोंका आयाऔर युवक टीन शेड समेत हवा में उड़ गया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।भमोरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए वायरल वीडियो की जानकारी भी साझा की है। वहीं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights