बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में प्रतिवर्ष होने वाले विराट यज्ञ महोत्सव 2026 का प्रचार प्रसार निरंतर चल रहा है । महोत्सव के निर्देशक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने आज सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता को निमंत्रण दिया । साथ ही पतंजलि योग समिति के सौ से अधिक सदस्यों को निमंत्रण दिया । विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा यज्ञ महोत्सव एक सराहनीय कार्य है क्योंकि यज्ञ महोत्सव जहां पर्यावरण की शुद्ध कर रहा है वही बच्चों को संस्कारित तथा परिवारों को सुसंस्कृत कर रहा है । राष्ट्र को तथा विश्व शांति को समर्पित इस यज्ञ महोत्सव में सभी को भाग लेना चाहिए ।आचार्य संजीव रूप ने बताया यज्ञ महोत्सव 27 मई से 31 मई तक होगा तथा 22 मई से बच्चों के लिए आर्यवीर दल शिविर लगाया जाएगा !आचार्य संजीव रूप ने शहर के अनेक सम्भ्रान्त तथा श्रद्धालुओ को भी आमंत्रण दिया ! योगाचार्य गिरधारी सिंह ‘ , श्रीमती मेखला सिंह , इंजीनियर धीरज सक्सेना ,ब्लॉक प्रमुख समरेर श्रीमती श्रद्धा सक्सेना , आवेश कुमार सिंह ,शिक्षक नेता चौधरी सुशील कुमार सिंह ,ब्रह्म दत्त गौशाला के संचालक सचिन भारद्वाज ,हरिओम वर्मा , श्रीमती शशि आर्य मंत्री आर्य समाज बदायूं आदि कोआमंत्रण दिया !