एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई इंटर में लहराया सफलता का परचम

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.32.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा कक्षा 12 सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के 13 मेधावी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम शानदार रहने पर विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा।विद्यालय की छात्रा याशिका सचदेवा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उपासना यादव और गौरी चौहान ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा सुची जैन और सार्थक गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत, भूमि जैन ने 93.4 प्रतिशत, आकांक्षा मौर्य ने 93.2 प्रतिशत तथा नियति गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। राखी साहू ने 92.6 प्रतिशत, अनन्या जैन ने 92.4 प्रतिशत, तरुण कुमार यादव ने 91 प्रतिशत, अंबिका मिश्रा ने 90.6 प्रतिशत तथा दीक्षा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय के चेयरमैन श्री विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल एवं निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों की मेहनत को दिया। इस अवसर पर निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights