बीआरबी मॉडल स्कूल का इंटरमीडिएट रिजल्ट शानदार, उत्सव मिश्रा बने स्कूल टॉपर

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.13.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर के बीआरबी मॉडल स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय के छात्र उत्सव मिश्रा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्सव मिश्रा शहर के जवाहरपुरी क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पिता शुशोभित मिश्रा विद्यालय में गणित के शिक्षक हैं। बेटे की इस सफलता पर परिवार के साथ-साथ स्कूल स्टाफ ने भी गर्व व्यक्त किया।वहीं विद्यालय के छात्र शिवांस गुप्ता ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों छात्रों की सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल परिसर में जश्न जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights