बरेली । थाना इज्जत नगर क्षेत्र के गांव अहलादपुर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला हर देवी पत्नी बेचेलाल अपने खेत से घर वापस जा रही थी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी जिसमें हर देवी की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक का बेटा भगवानदास ने बताया उनकी मां हर देवी सुबह खेत पर गई थी वापस आते समय अहलादपुर चौकी के पास रोड पार कर रही थी इस दौरान तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी जिसमें हर देवी गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने हर देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया हर देवी के एक बेटा , 6 बेटियां हैं सभी बेटियों की शादी हो गई है।