पति कर रहा हिंदू महिला से प्रेम संबंध में धर्मपरिवर्तन की कोशिश , दो बच्चों की मां को छोड़ा

WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ‘तीन तलाक’ और जबरन धर्मपरिवर्तन के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कोट की रहने वाली उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति एक हिंदू महिला के झांसे में आकर उसके साथ धर्मपरिवर्तन कराना चाहता है और विरोध करने पर उसे फोन पर ‘तीन तलाक’ देकर घर से निकाल दिया है।पीड़िता उजमा के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2018 में अरबाज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी है। पिछले एक साल से उसका पति कुसुम नगर की रहने वाली एक हिंदू महिला के संपर्क में है और उसके साथ रह रहा है। उजमा का दावा है कि अरबाज उस महिला की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उसका धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने की फिराक में है। या अरबाज धर्मपरिवर्तन कर सकता है।पीड़िता ने भावुक होते हुए बताया कि पति न तो बच्चों का खर्च दे रहा है और न ही उसे साथ रखने को तैयार है, बल्कि फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया गया है।इस मामले में पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की है। उजमा का कहना है कि उसके सास-ससुर का देहांत हो चुका है और मायके वाले भी आर्थिक तंगी के कारण उसे सहारा देने में असमर्थ हैं, जिसके चलते वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद डरी हुई है। हालांकि, पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी ननदें उसके समर्थन में हैं और भाई की करतूतों को गलत मानती हैं। फिलहाल, पीड़िता ने बारादरी थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने बच्चों के लिए भरण-पोषण की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights