बरेली । थाना भमोरा क्षेत्र के चाढ़पुर के वाला धर्मकांटा के पास अज्ञात वाहन ने रामनिवास की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें रामनिवास की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक के भाई ने बताया कि 45 वर्षीय राम विलास पुत्र हरपाल जिला बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सकतपुर वेला निवासी था।मंगलवार की सुबह गांव कुंडरा से बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव अंगूरी में अपने बहनोई सर्वेश के घर मोटरसाइकिल से जा रहा था थाना भमोरा के गांव चाढ़पुर बाला जी धर्मकांटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गांव के रहने वाले ने देखा कि रामनिवास का एक्सीडेंट हो गया है उसने परिवार वालों को सूचना दी परिवार वाले सरदार नगर पुलिस चौकी पहुंचे पुलिस ने बताया जिला अस्पताल भेज दिया है परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे परिवार वालों को रामविलास का शव मोर्चरी में मिला मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रामविलास की पत्नी रामलली और दो लड़की है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।