उप्र उद्योग व्यापार मंडल का 31 मई को प्रांतीय युवा प्रशिक्षण शिविर एवं शपथ ग्रहण समारोह

WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.16.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 31 मई को प्रांतीय युवा प्रशिक्षण शिविर एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रेमनगर धर्म कांटा स्थित बेकमा भवन में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश, संस्था या अर्थव्यवस्था की मजबूती उसकी युवा शक्ति पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान और सकारात्मक सोच वाले युवा ही समाज और देश को नई दिशा देते हैं। व्यापार मंडल शुरू से ही अपने युवा सदस्यों को प्रशिक्षित कर संस्था की कार्यप्रणाली से परिचित कराने पर जोर देता रहा है, ताकि वे भविष्य में व्यापारिक हितों के लिए बेहतर कार्य कर सकें।युवा महानगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि 31 मई को पीलीभीत बायपास रोड स्थित स्पर्श रिजॉर्ट में प्रदेशभर के लगभग 500 युवा पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। 30 मई की रात तक प्रतिनिधियों के बरेली पहुंचने की संभावना है। शिविर में पांच सत्र आयोजित होंगे, जिसके बाद प्रदेश युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।
महानगर महामंत्री ईशान गुप्ता ने बताया कि 31 मई की रात 8 बजे जिले के लगभग ढाई हजार व्यापारियों की बैठक एवं भामाशाह सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से व्यापार मंडल की कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।
युवा जिला अध्यक्ष रचित गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी होंगे। जिला युवा महामंत्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर से आने वाले युवा पदाधिकारियों के ठहरने एवं आतिथ्य की व्यवस्था स्पर्श रिजॉर्ट में की गई है।महानगर कोषाध्यक्ष संजीव चान्दना ने कहा कि कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं, इसलिए खर्च भी अधिक होगा, लेकिन सभी कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ संपन्न कराए जाएंगे। बैठक के दौरान 10 नए सदस्यों ने व्यापार मंडल की सदस्यता भी ग्रहण की।बैठक में महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप अग्रवाल मिंटू, युवा कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, विपिन गर्ग, युवा चेयरमैन मोहसिन आलम, दर्शन लाल भाटिया, दुर्गेश खटवानी, विपिन कोहली, अंजनी गुप्ता, मनमोहन सभरवाल, मुकेश खटवानी, जयदीप अग्रवाल टीटू, समित अग्रवाल, कैलाश मित्तल, अवधेश अग्रवाल डब्बू, गिरीश अग्रवाल, आशीष मेहरोत्रा, राकेश अग्रवाल और राजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights