मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तेज आंधी-बारिश से बरेली में तबाही, पेड़-यूनिपोल गिरे, बिजली व्यवस्था ठप

May 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक बदले मौसम ने शहर और देहात में भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी और झमाझम बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़, यूनिपोल और साइन बोर्ड गिर गए, जबकि कुछ जगह दीवारें भी ढह गईं। मौसम का असर इतना तेज था कि लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सेटेलाइट पुल की सर्विस रोड, विकास भवन और शाहजहांपुर रोड पर तेज आंधी के कारण बड़े पेड़ कारों पर गिर पड़े। स्टेडियम के सामने खड़ी एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गनीमत रही कि सभी घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई और लोग सुरक्षित बच गए।मालियों की पुलिया के पास एक बड़ा यूनिपोल गिर गया, जबकि कलेक्ट्रेट रोड पर लगा विशाल साइन बोर्ड झुक जाने से सड़क की एक लेन बंद करनी पड़ी। संजय नगर में पीपल का विशाल पेड़ दो मकानों पर गिर गया, जिससे भवनों को नुकसान पहुंचा।आंधी और बारिश के कारण जिलेभर की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कर्मचारी सड़कों से गिरे पेड़ों और अवरोधों को हटाने में जुटे रहे, ताकि यातायात को जल्द सामान्य कराया जा सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights