ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल में मदर्स डे सप्ताह का भावपूर्ण समापन,बच्चों ने माताओं के चरण धोकर लिया आशीर्वाद

WhatsApp Image 2026-05-12 at 5.42.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। Zealot Public School में मदर्स डे सप्ताह का भव्य एवं भावनात्मक समापन बड़े उत्साह के साथ किया गया। अलापुर रोड स्थित विद्यालय में पूरे सप्ताह को मातृशक्ति को समर्पित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित प्रार्थना सभा को माताओं के नाम समर्पित किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के लिए आकर्षक कार्ड, क्राउन, सजावटी वस्तुएँ एवं कविताएँ तैयार कीं। वहीं विद्यालय के सभी हाउस बोर्ड्स को मदर्स डे थीम पर सुंदर ढंग से सजाया गया, जिसने पूरे परिसर को विशेष वातावरण प्रदान किया।विद्यालय के ज़ीलॉट रिज़ॉर्ट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही माँ और बच्चों के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का सबसे भावुक पल उस समय आया जब विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी माताओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी गोद में सिर रखकर अपने प्रेम एवं सम्मान का भाव व्यक्त किया। इस दृश्य को देखकर उपस्थित अभिभावक एवं अतिथि भावविभोर हो उठे।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक Mahendra Singh तथा प्रबंधक Sonali Sachdeva ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और प्रत्येक व्यक्ति को सदैव अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या Jyoti Lata ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “माँ वह शब्द है, जिसका ऋण कोई भी मनुष्य अपने पूरे जीवन में नहीं चुका सकता। माँ के बिना संसार की कल्पना संभव नहीं है। एक माँ हमेशा अपने बच्चे की ढाल बनकर उसके साथ खड़ी रहती है।”कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी माताओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights