मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने 50 लाख रुपए से अधिक व कम लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की

May 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जनपद के विकास कार्यों व 50 लाख रुपए से अधिक व कम लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने व समय से कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि अप्रैल 2026 में जनपद को विकास कार्यों में 42 वी, राजस्व में 19 व संयुक्त रूप से 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। इनमें से 53 कार्यों व परियोजनाओं में ए रैंकिंग, 04 में बी रैंकिंग , 01 में सी रैंकिंग तथा 03 में डी रैंकिंग प्राप्त हुई है, 24 ऐसे कार्य व परियोजनाएं हैं जिसमें रैंकिंग नहीं की गई है। उन्होंने मुख्य प्रदर्शन घटक ( केपीआई) को ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए कहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दहगवा में बालिका छात्रावास के कार्यों को जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। उनके संज्ञान में आया कि जनपद में चार नई वृहद गौ संरक्षण केंद्रो का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसमें तेजी लाने के लिए कहा।बैठक के दौरान ग्रामीण पाइप पेयजल योजना अंतर्गत पाया गया कि 130 परियोजनाओं में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित खंड विकास अधिकारियों को इसकी सूची प्राप्त कर उसको चेक करने के लिए कहा। पाया गया की 847 परियोजनाओं में से 312 का कार्य पूर्ण हो गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना व अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं में विभिन्न बैंकों का सहयोग कैसा रहा उसकी योजनावार सूची बनाई जाए तथा आगामी बैंकों की जिला स्तरीय बैठक में प्रतिभाग करने वाले आरबीआई के अधिकारियों को उसकी सूची दी जाए।बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों में जनपद को प्रदेश में 38वीं रैंक प्राप्त है, इसका 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। लगभग 115000 कार्य अभी लंबित है, जिस पर कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights