बरेली। आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल ग्राम अदीनापुर के प्रबंधक चिरंजी लाल के परिजनों से मुलाकात कर बेसिक शिक्षा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद फराज, प्रदेश महासचिव गिरीश पटेल, जिला अध्यक्ष लाल शर्मा, जिला प्रवक्ता विवेक शाक्य, सुनील शर्मा, गिरीश कनौजिया, कृष्ण कुमार राठौर एवं दमखोदा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान सभी ने परिवार के सदस्यों से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संगठन पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। यह जानकारी बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता हिरदेश सिंह ने दी।